करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी दर्शकों ने दिल जीत लिया। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना के किसिंग सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या वो स्क्रीन पर किस करने में कंफर्टेबल है।
Hema Malini (credit pic: instagram)
एक्ट्रेस ने पूछा गया कि क्या आपने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी देखी है। एक्ट्रेस ने जवाब दिया अभी नहीं देखी। एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या आप धर्मेंद्र की तरह किसिंग सीन देने में कंफर्टेबल है। एक्ट्रेस ने कहा क्यों नहीं अगर स्क्रिप्ट की डिमांड होगी तो बिल्कुल करेंगे।
स्क्रीन पर किस करने में कंफर्टेबल हैं हेमा
एक्ट्रेस अपने फिल्मों से ज्यादा राजनीति में सक्रिय हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार साल 2020 में शिमला मिर्ची में दिखाई दी थी। एक्ट्रेस हाल ही में गदर 2 देखने के लिए पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने फिल्म देखने के बाद सनी देओल की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि सनी देओल का काम सुपरर्ब है। फिल्म में अमीषा और सकीना ने अच्छा काम किया है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। गदर 2 की स्क्रीनिंग पर ईशा, बॉबी और अभय देओल नजर आए थे। पूरे परिवार को साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था।
