Entertainment News Of The Week: एंटरटेनमेंट जगत के लिए ये हफ्ता काफी हलचल भरा रहा। इस हफ्ते जहां गदर 2 की आंधी में अभिषेक बच्चन की घूमर खाक छानती नजर आई। नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 का ऐलान हो गया है। आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 रिलीज हो गई है। आइए बिना देर किए इस हफ्ते की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड का हुआ ऐलान
69th नेशनल फिल्म अवॉर्ड का ऐलान हो चुका है। आलिया भट्ट और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। अल्लू अर्जुन को पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला है। द कश्मीर फाइल्स को नरगिस दत्त बेस्ट फीचर फिल्म अवॉर्ड मिला है। आलिया को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर सास नीतू कपूर ने प्यार जताया है। आलिया को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए अवॉर्ड मिला।
ड्रीम गर्ल 2 हुई रिलीज
आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ड्रीम गर्ल 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे, राजपाल यादव, विजय राज, अनु कपूर और परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8 से 10 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं।
अभिषेक बच्चन की घूमर हुई रिलीज
अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर रिलीज हो गई है। फिल्म में अभिषेक के साथ सैयामी खेर मुख्य भूमिका में है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास ओपनिंग नहीं मिल पाई है। फिल्म ने 5 दिन में कुल मिलाकर 4. 51 करोड़ की कमाई की है।
राखी और आदिन ने एक- दूसरे की खोली पोल
राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी ने मीडिया के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। आदिल ने राखी पर मार पीट से लेकर न्यूड वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आदिल के बयानों पर राखी ने भी पलटवार करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। एक्ट्रेस ने आदिल पर जबरन धर्म परिवर्तन समेत कई बातों का आरोप लगाया।
मलाइका को छोड़ क्या कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं एक्टर
मलाइका और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन मलाइका को छोड़ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। अब इस पर कुशा ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ये सब झूठ है। कुशा ने इन सभी खबरों को अफवाह बताया है।
