'छावा' के बाद 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की परफॉरमेंस के दीवाने हुए फैन्स, रणवीर-संजय लगे साइड करैक्टर

Akshaye Khanna's in Dhurandhar: मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' का हर तरफ जलवा कायम है। इस मूवी में रणवीर सिंह के साथ-साथ अक्षय खन्ना की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही हैं। 'छावा' के बाद अब 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना ने धांसू काम किया है।

Akshaye Khanna's in Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर बेस्ड मूवी 'धुरंधर' को मेकर्स ने 5 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया है। 'धुरंधर' को लेकर दर्शकों का क्रेज साफ देखा गया। यही वजह है कि फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग ली थी। इस मूवी को देखने के बाद दर्शकों ने हर किरदार की जमकर तारीफ की लेकिन 'धुरंधर' के पहले पार्ट में सारी लाइमलाइट अक्षय खन्ना लूट ले गए। हरकोई अक्षय खन्ना के काम का दीवाना हो गया है। 'छावा' के बाद 'धुरंधर' में जो अक्षय खन्ना ने एक्टिंग है, उसकी दर्शक तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Akshaye Khanna

Pic Credit: X

'धुरंधर' में छा गए अक्षय खन्ना

दर्शकों की भारी डिमांड को देखते हुए रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर फिल्म 'धुरंधर' से अक्षय खन्ना के डांस की एक क्लिप भी साझा की, जिसे सभी ने खूब पसंद किया। इस मूवी में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की भूमिका निभाई है। दर्शक इस समय एक्स अकाउंट पर अक्षय कुमार की तारीफों के पुल लगातार बांध रहे हैं। एक यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'अक्षय खन्ना साहब से बाहर नहीं निकल पा रहा हूं... इस आदमी की वजह से फिर से देखूंगा। धुरंधर में अक्षय खन्ना देखने लायक है। शुक्रिया आदित्य धर।' फिल्म में अक्षय खन्ना की परफॉरमेंस को हरकोई सलाम कर रहा है।

End of Feed