Aditya Roy Kapur on replaced by Kartik Aaryan in Aashiqui 3: बॉलीवुड डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) ने 2013 में फिल्म 'आशिकी 2' (Aashiqui 2) को डायरेक्ट किया था। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। बीते साल अनुराग बसु ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि वो 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) को डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म के लिए निर्माताओं ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम लीड रोल के लिए फाइनल किया। ऐसे में अब 'आशिकी' की अगली किस्त में कार्तिक आर्यन द्वारा रिप्लेस किए जाने पर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) ने चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता ने कहा कि कार्तिक आर्यन फिल्म की अगली कड़ी के लिए परफेक्ट हैं।
करण जौहर ने अपने चैट शो 'कॉफी विथ करण 8' में फिल्म 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन द्वारा रिप्लेस किए जाने का सवाल आदित्य रॉय कपूर से किया था। इस बारे में बात करते हुए आदित्य रॉय कपूर ने कार्तिक आर्यन की तारीफ की और कहा कि वो इस फिल्म के नेक्स्ट पार्ट के लिए परफेक्ट हैं। 'आशिकी 2' में मेरे किरदार की मौत हो गई थी, इसलिए मेरा फिल्म का हिस्सा बनने का कोई चांस ही नहीं बनता है। उन्होंने आगे कहा, 'अब मैं कहां वापस आऊंगा? मेरी आत्मा वापस आ सकती है, जो कार्तिक आर्यन के ऊपर मंडराएगी।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर को आखिरी बार वेब सीरीज 'द नाईट मैनेजर 2' में देखा गया था। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर के साथ लीड रोल में अनिल कपूर और शोबिता धुलिपला नजर आई थीं। फिल्म में आदित्य और शोबिता की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
