Aashiqui 3: आशिकी 3 के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) लीड रोल प्ले करेंगे। आशिकी 2 को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में आदित्य राय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shradha Kapoor) ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में आदित्य और श्रद्धा की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के गाने ने तहलका मचा दिया था।
Kartik Aaryan Aashiqui 3 (credit pic: instagram)
कुछ समय पहले मेकर्स ने ऐलान किया था कि आशिकी 3 के सीक्वल में कार्तिक आर्यन होंगे। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दांवा किया जा रहा है कि आशिकी 3 में कार्तिक की जगह आदित्य राय कपूर होंगे।
आदित्य नहीं बनेंगे आशिकी 3 का हिस्सा
आदित्य राय कपूर ने इस खबर पर रिएक्ट करते हुए कहा कि मैं भी आशिकी 3 के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि मेकर्स एक नई रिफ्रेशिंग कहानी लाएगे। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म में राहुल जायकर का किरदार खत्म हो गया था। उसने आत्महत्या कर ली थी। ऐसे में सीक्वल में मेरी एंट्री नहीं हो सकती है। मुझे उम्मीद है कि आशिकी 3 की टीम शानदार स्क्रिप्ट के साथ आएगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने आशिकी 3 के लिए पहले कार्तिक आर्यन के साथ दीपिका पादुकोण को चुना था। लेकिन अब फातिमा सना शेख के नाम की चर्चा हो रही हैं। मेकर्स ने अभी तक फीमेल लीड एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं किया है। कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में से एक है। हाल ही में कार्तिक आर्यन की सत्याप्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में कार्तिक और कियारा की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
