Aditi Rao Hydari Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और सिद्धार्थ (Siddharth) की जोड़ी फैंस की फेवरेट है। दोनों अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। आज एक्टर सिद्धार्थ का जन्मदिन है, इस खास मौके पर सभी लोग सिद्धार्थ को विश कर रहे हैं। इस बीच अदिति राव हैदरी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस पोस्ट को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ की शादी को हुए एक साल, पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने बताए अपने खास नाम)
अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ को किया विश (pic credit-instagram)
अदिति राव ने पति सिद्धार्थ के बर्थडे को बनाया खास (pic credit-instagram)
अदिति राव ने लुटाया प्यार
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए अदिति ने अपने पति सिद्धार्थ पर प्यार लुटाया है। अदिति ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो उस लड़के को, जो सूरज को अपने हाथों में लेकर मेरे लिए चमकाता है! तुम्हारे सपनों को और हम दोनों को और ज्यादा ताकत मिले।' अदिति राव हैदरी के इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ हमेशा खुश रहो।' दूसरे यूजर ने लिखा, अदिति और सिद्धार्थ की जोड़ी हिट है।'
अदिति राव और सिद्धार्थ की शादी
बताते चलें कि अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर 2024 को तेलंगाना के वनापर्थी में एक 400 साल पुराने मंदिर में शादी रचाई। 'महा समुद्रम' फिल्म की शूटिंग के दौरान नजदीक आने के बाद, दोनों ने करीब 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। उन्होंने अपनी शादी की खबर को सीक्रेट रखा और बाद में तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। अदिति राव हैदरी अपनी बेइंतहा खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अदिति राव हैदरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। अदिति राव हैदरी का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है।
