साउथ मूवीज

अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ की शादी को हुए एक साल, पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने बताए अपने खास नाम

Aditi Rao Hydari-Siddharth Wedding Anniversary: अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की शादी को पूरा एक साल हो गया है। इस खास मौके पर कपल एक-दूजे पर प्यार लूटा रहे हैं। अपनी लेटेस्ट पोस्ट में अदिति ने कुछ तस्वीरों की झलक दिखाई है, जिसमें कपल साथ में बेहद खुश नजर आ रहा है।

Image

Image Source: Instagram

Aditi Rao Hydari-Siddharth Wedding Anniversary: अभिनेत्री अदिति राव हैदरी( Aditi Rao Hydari) और सिद्धार्थ( Siddharth) इंडस्ट्री के वो कपल हैं जिन्हें साथ में देखकर फैंस का दिल खुश हो जाता है। हमेशा साथ रहने वाले और सोशल मीडिया पर जमकर तस्वीरें शेयर करने वाले ये कपल सबके फेवरेट हैं। खैर पिछले इन दिनों में ही दोनों ने शादी की थी। शादी की तस्वीरों में दोनों ने साउथ इंडियन संस्कृति को बेहद खूबसूरती से दिखाया था। आज इनकी शादी को पूरे एक साल हो गए हैं। कपल अपनी शादी की सालगिरह मना रहा है। इस खास दिन पर अदिति राव हैदरी ने क्या पोस्ट किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

अभिनेत्री ने अपने इस दिन की शुरुआत खूबसूरत सेल्फी के साथ की है, जिसमें वे एक-दूसरे को प्यार से 'अद्दू सिद्दू' कहकर बुला रही हैं। यह क्यूट नाम फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने पति-पत्नी के रूप में एक साल पूरे कर लिए हैं। कपल ने अपने खास पलों की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "हैप्पी 1 —— अद्दू सिद्दू! हर जन्म में एक-दूसरे को पाने की कामना। 17.9.25" जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि उनकी शादी एक भव्य समारोह में हुई, जिसमें उनके करीबी दोस्त और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए।

उनकी इस प्यारी पोस्ट पर फराह खान( Farah Khan) ने भी कमेन्ट किया। उन्होंने लिखा-'यकीन नहीं हो रहा कि तुम्हारी शादी को एक साल हो गया है'। एक्ट्रेस भूमि पेड़नेकर ने भी कपल की पीक पर कमेन्ट किया है। इसी के साथ अदिति-सिद्धार्थ के फैंस उन्हें शादी की ढेरों बधाई दे रहे हैं। इस पोस्ट पर फैंस अपना प्यार बरसा रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article