Adipurush की आलोचना पड़ी भारी! दर्शक बोला था- प्रभास ठीक नहीं लग रहे थे, फैंस ने हॉल के बाहर धुन दिया

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 17, 2023, 11:32 AM IST

Adipurush Latest News: वहीं, दूसरे मामले में सिनेमाघर के भीतर भगवान हनुमान के लिए आरक्षित सीट पर बैठने के लिए लोगों के समूह ने एक दर्शक की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ।

Adipurush Latest News: फिल्म आदिपुरुष की आलोचना करना एक दर्शक को बहुत भारी पड़ा। उसने कहा था कि साउथ के स्टार (प्रभास) राम के रोल में ठीक नहीं लग रहे थे। प्रभास के फैंस इसके बाद आगबबूला हो गए और बहस के बाद उन्होंने फिल्म देखने आए युवक को हॉल के बाहर कथित तौर पर पकड़ कर धुन दिया।

adipurush prabhas fans

फिल्म आदिपुरुष में साउथ के स्टार प्रभास ने राम का रोल निभाया है। (फाइल: IANS)

यह पूरा वाकया हैदराबाद का है, जिससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। क्लिप में 'आदिपुरुष' में राघव के रूप में प्रभास के प्रदर्शन और ओम राउत के निर्देशन में खामियों को इंगित करने वाले एक व्यक्ति की लोगों के एक समूह की ओर से पिटाई करते हुए देखा गया।

End of Feed