Adipurush Trailer: साउथ सुपरस्टार प्रभाष (Prabhas) और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की मूवी आदिपुरुष (Adipurush) 16 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले फैंस फिल्म के ट्रेलर का बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। आदिपुरुष का ट्रेलर आज दोपहर 1.45 पर रिलीज होने वाला है। सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही फिल्म के ट्रेलर को लेकर बज बना हुआ है। ट्रेलर रिलीज से कुछ घंटो पहले फिल्म की ट्रेलर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। फैंस का मानना है कि टीजर के मुकाबले अब फिल्म के ट्रेलर में धमाकेदार एक्शन देखने को मिल रहा है। बीते दिन हैदराबाद में प्रभास मूवी के ट्रेलर की स्क्रीनिंग शामिल हुए थे। अब कुछ समय के भीतर फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज होने वाला है।
Adipurush Trailer
लीक हुआ आदिपुरुष का ट्रेलर?
सोशल मीडिया पर आदिपुरुष के ट्रेलर को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि रिलीज से कुछ घंटों पहले ही आदिपुरुष का ट्रेलर लीक हो गया है। हालांकि इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है। बीते दिन ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए फैंस आदिपुरुष के ट्रेलर पर अपनी राय रख रहे हैं। कई फैंस का मानना है की टीजर के मुकाबले फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त लग रहा है। फिल्म के ट्रेलर में धमाकेदार एक्शन सीन मौजूद हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या दमदार ट्रेलर है, टीजर देखकर नहीं लग रहा था कि इतना लाजवाब ट्रेलर देखने को मिलेगा।'
बता दें कि पिछले साल आदिपुरुष का टीजर जारी किया गया था, जिसपर काफी विवाद खड़ा हो गया था। अब मेकर्स उम्मीद जता रहे है कि आदिपुरुष के ट्रेलर को लेकर कोई नया विवाद न शुरू हो जाए। ट्रेलर से पहले आदिपुरुष में भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी के पोस्टर रिलीज किेए गए थे। इस पोस्टर को लेकर भी काफी विवाद खड़ा हुआ था। इसी वजह से मेकर्स फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी एहतिहात बरत रहे हैं।
