Adipurush पर Manoj Muntashir को यूं लोग दिखाने लगे आईना, बोले- असल Ramayana देख यूं छूट आते थे आंसू

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 20, 2023, 03:37 PM IST

Adipurush Row: महाकाव्य रामायण पर बनी यह फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज हुई थी, जिसमें साउथ के स्टार प्रभास, बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन और सैफ अली खान के अहम रोल निभाए थे। हालांकि, इस फिल्म में दिखाए गए डायलॉग्स और वीएफएक्स को लेकर निर्देशक, निर्माता और स्क्रिप्ट राइटर की खासा फजीहत हुई थी।

Adipurush Row: फिल्म आदिपुरुष पर पनपे विवाद के बीच मंगलवार (20 जून, 2023) को डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर लोगों के निशाने पर आ गए। माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर लोग उन्हें नाम का हैशटैग ट्रेंड कराते हुए उन्हें आईना दिखाने लगे। सोशल मीडिया यूजर्स इस दौरान पुराने वीडियो और फोटो शेयर करते हुए बोले कि रामानंद सागर की रामायण देखने के बाद लोगों के आंसू छूट आया करते थे, जबकि ओम राउत की बनाई आदिपुरुष (रामायण आधारित फिल्म) में ढेर सारी खामियां नजर आती हैं।

adipurush film

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फोटोः IANS)

फिल्म को लेकर इस कदर विरोध और विवाद बढ़ गया कि इसके डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला ने अपनी जान का खतरा बताया और उन्होंने मुंबई पुलिस से प्रोटेक्शन मांगा था। पुलिस की ओर से बताया गया था, "हमें मनोज शुक्ला से एक आवेदन मिला है। हम उन्हें सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं, क्योंकि उनकी जान को खतरा है।" उन्होंने कहा कि पुलिस खतरे को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

End of Feed