Adipurush Box Office Business: टी-सीरीज के बैनर तले बने प्रभास और कृति सेनन की आदिपुरुष सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म आदिपुरुष से ट्रेड एक्सपर्ट्स से बहुत सारी उम्मीदें हैं क्योंकि मेकर्स ने इसे बहुत बड़े स्तर पर शूट किया है। फिल्म आदिपुरुष पर मेकर्स ने लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किया है, जिस कारण हर किसी की निगाहें इस बात पर हैं कि प्रभास की ये मूवी इतनी बड़ी रकम कैसे रिकवर करेगी? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें कि प्रभास की आदिपुरुष ने रिलीज से पहले ही अपने खाते में 430 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। एक तरह से कहा जाए तो आदिपुरुष ने रिलीज से पहले ही अपनी लागत वसूल ली है। अगर आप सोच रहे हैं कि आदिपुरुष ने यह कमाल कैसे किया है तो आइए आपको समझाते हैं...
Adipurush
Adipurush ने डिजिटल और थिएट्रिकल राइट्स से की 430 करोड़ की कमाई
अभिनेता प्रभास की अपकमिंग मूवी आदिपुरुष ने डिजिटल राइट्स से अपने खात में 247 करोड़ रुपये जोड़े हैं। फिल्म को यह रकम सैटेलाइट राइट्स, म्यूजिक राइट्स, डिजिटल राइट्स से मिली है। इसके अलावा आदिपुरुष ने लगभग 185 करोड़ रुपये अपने साउथ थ्रिएट्रिकल राइट्स से कमाए हैं। फिल्म आदिपुरुष का साउथ में बहुत बज है, जिस कारण वहां के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने मेकर्स को थिएट्रिकल राइट्स के बदले में 185 करोड़ रुपये दिए हैं। अगर इन दोनों आंकड़ों को जोड़ दिया जाए तो आदिपुरुष की अब तक की कुल कमाई 430 करोड़ रुपये हो गई है।
पहले वीकेंड में 1500 करोड़ का कारोबार कर सकती है आदिपुरुष
ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो फिल्म आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग लेगी और पहले वीकेंड में कुल मिलाकर 1500 करोड़ का कारोबार करेगी। आदिपुरुष का लेकर दर्शकों में दिख रहा उत्साह इस बात की गवाही दे रहा है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार है।
