Adipurush Box Office Collection Day 1 (Prediction): प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष 16 जून, शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रामायण पर आधारित इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइडेट नजर आ रहे हैं। फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आदिपुरुष का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी बेहतरीन रहने वाला है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ के पार जा सकता है। वहीं हिंदी भाषा में आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 45-50 करोड़ रहने की उम्मीद है। कई ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में शाहरुख खान की 'पठान' का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। आइए पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के प्रीडिक्शन पर नजर डालते हैं।
Prabhas and Kriti Sanon starrer Adipurush box office prediction day 1 (Credit- IMDb)
यह भी पढ़ें- Kriti Sanon ने पहने माता सीता और भगवान राम की फोटो वाले कपड़े, भड़के यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
Adipurush Box Office Collection Day 1: दिखेगा प्रभास का जलवा
कई ट्रेड एनालिस्ट की रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि आदिपुरुष पहले दिन वर्ल्डवाइड 100-120 करोड़ रुपये तक का बिजनेस कर सकती है। दिल्ली के कई लग्जरी सिनेमाघरों में आदिपुरुष की टिकट 2000 रुपये तक में बेची जा रही है। प्रभास की फिल्म आदिपुरुष के टिकट की कीमत में कुछ हाइक देखने को मिल रही है। अभी तक फिल्म ने 3.5 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है। हिंदी बेल्ट में भी प्रभास और कृति सेनन की लोकप्रियता के चलते फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ के पार जा सकता है।
पहले वीकेंड पर 'आदिपुरुष' मचाएगी धमाल
वहीं पहले वीकेंड के बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ के पार जा सकता है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदिपुरुष, बॉक्स ऑफिस के पिछले सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर पॉजीटिव रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। शनिवार और रविवार को आदिपुरुष की कमाई आसमान छू सकती है।
