Adipurush Box Office Collection Prediction Day 1: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' आज 16 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म पहली ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने वाली है, उम्मीद जताई जा रही है कि आदिपुरुष का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस 120-140 करोड़ तक रहने वाली है। रामायण पर आधारित इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइडेट नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ के पार जा सकता है। वहीं हिंदी भाषा में आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30-40 करोड़ रहने की उम्मीद है। प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में शाहरुख खान की 'पठान' का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। आइए पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के प्रीडिक्शन पर नजर डालते हैं।
Adipurush Box office Collection Day 1 Prediction
बॉक्स ऑफिस पर शतक जड़ेगी आदिपुरुष
शुरुआती ट्रेंड कि हिसाब से उम्मीद जताई जा रही है कि आदिपुरुष का पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्ल्डवाइड 120-140 करोड़ रुपये तक का बिजनेस कर सकती है। आदिपुरुष की टिकट 2000 रुपये तक में बेची जा रही है। आदिपुरुष के टिकट की कीमत में कुछ हाइक देखने को मिल रही है। हिंदी बेल्ट में भी प्रभास और कृति सेनन की लोकप्रियता के चलते फिल्म का कलेक्शन 30-40 करोड़ रह सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदिपुरुष, बॉक्स ऑफिस के पिछले सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर पॉजीटिव रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। पहले वीकेंड पर आदिपुरुष की कमाई धमाकेदार होने वाली है। सोशल मीडिया पर दर्शकों में आदिपुरुष देखने की होड़ साफ नजर आ रही है। कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म के एक्शन सीन और वीएफएक्स दमदार क्वालिटी के हैं।
