Abhishek on Recreate Father Amitabh's Films: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बाप-बेटे की जोड़ियां हैं, जिन्होंने एक साथ फिल्मों में काम कर दर्शकों को इम्प्रेस किया है। इन जोड़ियों में से एक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी हैं, जो इंडियन सिनेमा में अपना दबदबा बनाने में सफल रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से पूछा गया कि क्या वो अपने पिता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्मों के रीमेक को बनाना पसंद करेंगे तो उन्होंने काफी समझदारी के साथ जवाब दिया। इतना ही नहीं अभिषेक ने यह भी बताया वो अपने पिता की फिल्में बार-बार देखकर बड़े हुए हैं।
Pic Credit: Facebook
पिता की फिल्मों का रीमेक नहीं बनाएंगे अभिषेक
आईएफपी क्रिएटिव फेस्टिवल में अभिषेक बच्चन ने हिस्सा लिए। इस दौरान उन्होंने पिता अमिताभ की फिल्मों के रीमेक बनाने पर कहा, 'मैं अपने पापा की कीस भी मूवी को दोबारा बनाना नहीं चाहता हूं। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं बचपन से ही अपने पिता की तरह यानी अमिताभ बच्चन बनना चाहता था। मैं बच्चन का सबसे बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे जब भी समय मिलता था तो मैं अपने पापा की मूवीज देखता था।'
पिता की अभिषेक ने की जमकर तारीफ
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, 'मैं ऐसा इसलिए नहीं बोल रहा हूं क्योंकि मैं बेटा हूं बल्कि यह मैं एक फैन होने के नाते कह रहा हूं। मैंने अपने पिता को सबसे महान इंसान मानता हूं और रहूंगा। यह वजह है कि मैं भी उनकी फिल्म देखता हूं तो मुझे कभी ऐसा लगा ही नहीं कि मैं ये कर सकता हूं। दूसरी बात यह भी है कि एक एक्टर के मन में अहंकार आ सकता है और वो सोच सकता है कि इस किरदार को बेहतर तरीके से करेगा। मगर मुझे लगता है कि अमिताभ बच्चन से बेहतर यह कोई नहीं कर सकता। इसकी कोशिश करने का भी कोई फायदा नहीं है।
