Abhishek Bachchan New look: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का एक नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जूनियर बच्चन का नया हेयरस्टाइल शेयर किया है। अभिषेक के इस नए लुक को देख फैंस भी हैरान रह गए हैं। लोगों का मानना है कि एक्टर कहीं अपनी आने वाली मूवीज के लिए तो अभिषेक ने यह लुक नया लुक नहीं रखा है। YRF की एक्शन-थ्रिलर फिल्म धूम 4 (Dhoom 4) को लेकर भी बातें होने लगी हैं। इसको लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है, पर इस सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी के लिए फैंस काफी एक्साइडेट हैं। अभिषेक का ये नया लुक काफी दमदार है, फोटोज को देख कोई उनकी असली उम्र का पता नहीं लगा पा रहा। वहीं कई लोगों का मानना है कि अभिषेक का ये नया लुक शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग के लिए भी हो सकता है। यहां लोगों को कमेंट्स पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Love & War Release Date: इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म, संजय लीला भंसाली ने संभाली कमान
Abhishek Bachchan new look
अभिषेक बच्चन का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल
आलिम हकीम ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अभिषेक बच्चन'। वरुण धवन, रोहित बोस रॉय, अर्जुन कपूर, बिपाशा बसु और नील नितिन मुकेश जैसी मशहूर हस्तियों ने अभिषेक बच्चन के नए लुक की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर इस नए लुक के वायरल होने के बाद लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं कि 'धूम 4 साइन कर ली है क्या?' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'क्या हेयरस्टाइल है.. बंदे का लुक ही बदल गया एकदम।' बता दें कि अभिषेक अपनी अगली फिल्म में शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान के साथ 'किंग' में नजर आने वाले हैं।
