Abhishek Bachchan Viral Photo: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म किंग से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ महीने पहले फिल्म किंग का धांसू टीजर सामने आया था। अब इन सब के बीच अभिषेक बच्चन की अभी हाल ही में नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। अभिषेक बच्चन की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। तो चलिए जानते हैं कि अभिषेक बच्चन की इस तस्वीर में क्या खास है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
साथ नजर आए ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन (Image Source: Zoom Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:King: ऑनलाइन लीक हुई शाहरुख खान की फिल्म? जानें क्या है पूरा सच
परिवार संग घूमने निकले अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। इसी बीच कपल की नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। मैनहट्टन में क्लिक की गई तस्वीर में ऐश्वर्या काले आउटफिट में नजर आईं, जबकि अभिषेक व्हाइट और रेड कलर की ड्रेस में थे। कपल की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लोग खूब प्यार लूटा रहे हैं। इसके साथ ही अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को साथ देखने के बाद उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:CJP के प्रोटेस्ट के बीच वेकेशन पर Shah Rukh Khan, फैमिली संग छुट्टियां कर रहे हैं एन्जॉय
अभिषेक बच्चन किंग की शूटिंग से पहले पहुंचे अमेरिका
अभिषेक शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ लंदन में किंग की शूटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का आखिरी शेड्यूल अमेरिका में शूट होगा। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की प्रोडक्शन एक बड़े सीक्वेंस के साथ खत्म होगी, जिसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। अभिषेक फिल्म में गैंगस्टर ड्रामा में एंटागोनिस्ट का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, सौरभ शुक्ल समेत कई स्टार्स अहम रोल में नजर आएंगे।
