Breathe Into The Shadows Teaser Out: हाथ में चाकू पकड़े नजर आए अभिषेक बच्चन, थ्रिलर और सस्पेंस का मिलेगा डबल डोज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 05:56 PM IST

Breathe Into The Shadows Teaser Out: अभिषेक बच्चन और अमित साध की सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडो का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर में अभिषेक के अंदाज ने जीता दर्शकों का दिल। आइए जानते हैं इस सीरीज को कब और कहां देख सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अभिषेक बच्चन की सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडो का टीजर रिलीज
  • अभिषेक बच्चन दमदार लुक में नजर आए
  • अभिषेक के साथ अमित साध मुख्य भूमिका में हैं

Breathe Into The Shadows Teaser Out: अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और अमित साध (Amit Sadh) की फिल्म ब्रीद: इनटू द शैडो 2 (Breathe Into The Shadows 2) का टीजर रिलीज हुआ है। इस सीरीज में अभिषेक बच्चन और अमित साध मुख्य भूमिका में हैं। फैंस इस सीरीज के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ब्रीद का नया सीजन सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। आप इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर 9 नवंबर 2022 से देख सकते हैं। अभिषेक ने टीजर का वीडियो शेयर किया है।

breathe into the shadow

breathe into the shadow teaser

'ब्रीद: इनटू द शैडो 2' के 27 सकेंड के टीजर की शुरुआत पिछले सीजन के झलक से होती है। टीजर में हत्या और रामलीला के शार्ट को दिखाया गया है। स्क्रीन पर 4 दिखाया गया, जिसका मतलब है 4 खून और आगे 6 लिखा हुआ है। टीजर में नित्या मेनन और अमित साध भी नजर आ रहे हैं। ब्रीद का नया सीजन एंडवेंचर और सस्पेंस से भरपूर होने वाला है। इसके पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। सीरीज में अभिषेक की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

End of Feed