सलमान खान के बाद अभिनव कश्यप ने खोली आमिर खान की पोल पट्टी, इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्ट को बताया 'चालाक लोमड़ी'

Abhinav Kashyap Bashed on Aamir Khan: डायरेक्टर अभिनव कश्यप मानो चुप होने का नाम नहीं ले रहे हों। वह एक -एक कर सभी स्टार्स को आड़े हाथ ले रहे हैं। अभिनव कश्यप ने आमिर खान पर निशाना साधा है, उनके काम करने के तरीके से लेकर उनके स्वभाव पर बात की है।

Abhinav Kashyap Bashed on Aamir Khan: फिल्म डायरेक्टर अभिनव कश्यप ( Abhinav Kashyap) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। अपने बयानों के चलते वह बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स की पोल खोल रहे हैं। अभिनव कश्यप ने सलमान खान के साथ दबंग में काम किया था। सालों बाद अभिनव ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने उन्हें खूब परेशान किया था। सलमान खान के बारे में राज खोलने के बाद, अब अभिनव ने आमिर खान को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आमिर खान के साथ काम करने का अपना अनुभव बताया है। उन्होंने आमिर पर चालाक लोमड़ी होने का आरोप लगाया है।

Abhinav Kashyap Bashed on Aamir Khan

Image Source: Movie Clips

हाल ही में अभिनव कश्यप ने आमिर खान ( Aamir Khan) के बारे में बात की। 'बॉलीवुड ठिकाना' को दिए इंटरव्यू में अभिनव ने कहा कि आमिर खान बहुत चालाक है। उसके साथ काम करना बहुत मुश्किल है। अभिनव ने कहा, "आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्ट कहते हैं, लेकिन वो चालाक लोमड़ी है, वह सलमान खान से छोटा है हाईट में लेकिन बहुत कंट्रोल करता है।" अभिनव ने आगे कहा कि आमिर खान के साथ मैंने दो से तीन एड शूट की है, वह हर काम में दखल देता है, एक्टिंग करने में बाद वह प्रोडक्शन में भी खूब टांग अड़ाता है।

End of Feed