Abhinav Kashyap on Salman Khan-Arbaaz Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर खबरों में बने हुए हैं। सलमान खान फिल्मों से जुड़े अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इन सब के बीच सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग (Dabangg) चर्चा में आ गई है। फिल्म दबंग के डायरेक्टर अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अभिनव कश्यप ने कुछ ऐसे खुलासे किए है, जिसने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। अभिनव कश्यप एक बार फिर से सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) को लेकर बोलते नजर आए। तो चलिए जानते हैं अभिनव कश्यप ने अरबाज खान को लेकर क्या बयान दिया है।
Image Source: Dabangg Movie
मलाइका अरोड़ा को फिल्म में नहीं लेना चाहते थे अरबाज
डायरेक्टर अभिनव कश्यप एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। अभिनव कश्यप ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें वो फिल्म दबंग और सलमान खान के परिवार से जुड़े बड़े खुलासे किए हैं। Bollywood Thikana से बात करते हुए अभिनव कश्यप ने कहा कि अरबाज खान को मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के सॉन्ग में लुक से दिक्कत थी। उन्हें डर था कि 'मुन्नी बदनाम हुई' (Munni Badnaam Hui) बोल्ड और रॉन्ची सॉन्ग है, तो मलाइका का लुक वल्गर लगेगा। लेकिन मैंने उन्हें भरोसा दिलाया। मलाइका ने तो आइटम सॉन्ग्स में पहले ही अपनी जगह बना ली थी। मैं चाहता था कि वो सॉन्ग करें और इसके लिए मैंने लड़ाई लड़ी। लेकिन वो लोग, खासकर अरबाज खान बिल्कुल नहीं चाहते थे कि मलाइका ये सॉन्ग करे।'
सलमान-अरबाज के रिश्ते पर कही ये बात
इसी इंटरव्यू के दौरान अभिनव कश्यप ने सलमान खान और अरबाज खान के रिश्ते को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, 'ये भाई एक-दूसरे से नफरत करते हैं, लेकिन पता नहीं क्यों एक साथ रहते हैं। इनके परिवार को समझना बहुत मुश्किल है। अरबाज ने शायद सलमान से अकेले में उनके रोल कट करने के बारे में सवाल किया होगा, लेकिन मेरे सामने तो उन्होंने कोई झगड़ा नहीं किया। पर एक बार मेरे सामने सलमान और अरबाज की लड़ाई हो गई। सलमान ने बर्तन फेंके और मैं डर गया। सलमान ने अरबाज से कहा, 'मैं तुम्हारे बारे में बुरा नहीं सोचूंगा।' मैंने लड़ाई रोकने की कोशिश की लेकिन सलमान ने मुझसे कहा, 'तू तो यहां है ही नहीं।' मतलब, मुझे इस मामले से दूर रहने को बोल दिया।'
एडिटर को किया था किडनैप!!
अभिनव कश्यप ने ये भी दावा किया कि सलमान ने फिल्म की एडिटिंग पर कंट्रोल करने के लिए उनके एडिटर को किडनैप कर लिया था। उन्होंने बताया, 'सलमान मेरे एडिटर और एडिटिंग मशीन को अपने फार्महाउस ले गए। एडिटर को तब तक वापस नहीं आने दिया जब तक उसने फार्महाउस में वोल्टेज की दिक्कत के बारे में नहीं बताया।'
