AB4: महेश बाबू के भतीजे जया कृष्णा घट्टामनेनी साथ होगी राशा थडानी की नेक्स्ट, तेलुगु इंडस्ट्री में रखेंगी खदम

Rasha Thadani's Next With Jaya Krishna Ghattamaneni: 90 के दशक की फेमस हीरोइन रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अब बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने के बाद अब तेलुगु इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। राशा के हाथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के भतीजे जया कृष्ण घट्टामनेनी (Jaya Krishna Ghattamaneni) की नेक्स्ट मूवी लगी है।

Rasha Thadani's Next With Jaya Krishna Ghattamaneni: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के भतीजे और दिवंगत सुपरस्टार कृष्णा के पोते जया कृष्ण घट्टामनेनी (Jaya Krishna Ghattamaneni) तेलुगु इदुस्ट्री में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह मूवी अजय भूपति (Ajay Bhupathi) के निर्देशन में बनकर तैयार होगी। फिल्म का टाइटल फिलहाल 'एबी4' रखा गया है। बताया जा रहा है कि अजय भूपति इस मूवी के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। निर्माताओं ने अब आधिकारिक तौर पर फिल्म में लीड हीरोइन के नाम का खुलासा कर दिया है। इस मूवी में 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की एंट्री हो गई है।

Rasha Thadani

Pic Credit: Instagram

तेलुगु डेब्यू करने जा रही हैं राशा थडानी

रवीना टंडन की बेटी राशा थादानो को अब बॉलीवुड के बाद तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी में राशा थडानी को जया कृष्ण के अपोजिट बड़े परदे पर रोमांस करते हुए देखा जाएगा। डायरेक्टर अजय भूपति ने अपने एक्स अकाउंट पर यह खबर फैन्स के बीच साझा की है। अजय भूपति ने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'तेलुगु सिनेमा में गॉर्जियस और टैलेंटेड राशा थडानी का रास्ता बन गया है। उनकी स्क्रीन प्रेसेंस और परफॉर्मेंस को AB4 में देखने का मौका मिलेगा।'

End of Feed