साउथ मूवीज

Peddi एक्ट्रेस Janhvi Kapoor की प्राइवेट चैट लीक? वल्गर शॉट्स से दिखीं परेशान, Ram Charan पर क्या बोलीं

Peddi Actress Janhvi Kapoor Chat Leak: फिल्म पेड्डी में जाह्नवी कपूर के कैरेक्टर पर बवाल हो रहा है। इसी बीच, जाह्नवी कपूर की चैट लीक हो गई, जिसमें वह फिल्म के बोल्ड सीन्स और राम चरण पर बात करती दिखीं।

Image

janhvi kapoor ram charan movie peddi (photo credit- instagram)

Peddi Actress Janhvi Kapoor Chat Leak: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी (Peddi) जब से रिलीज हुई है, तब से ही फिल्म में जाह्नवी के सीन्स पर बवाल हो रहा है। मेकर्स पर आरोप लगा है कि इस फिल्म में एक्ट्रेस के सीन्स को काफी वल्गर तरीके से पेश किया गया है। इतना ही नहीं, कई सीन्स पर आपत्ति भी उठाई गई है। इस विवाद के बीच अब जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की चैट लीक हो गई है, जिसमें वह फिल्म के वल्गर सीन्स पर परेशान नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, इस चैट में वह आपत्तिजनक सीन्स पर राम चरण का रिएक्शन तक बता रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Peddi में Janhvi Kapoor के सीन्स पर निर्देशक ने मांगी माफी, बोले- 'हम बदल देंगे')

    जाह्नवी कपूर की चैट लीक

    सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये चैट जाह्नवी कपूर की हैं। इस चैट में जाह्नवी वल्गर सीन्स पर आपत्ति जताते हुए दिखाई दे रही हैं। ये चैट 30 अक्टूबर को बताया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि जाह्नवी ने कई बार कैमरा एंगल पर भी सवाल खड़े किए थे। इस चैट में लिखा है कि एक्ट्रेस की तरफ से खास तौर पर कुछ कैमरा एंगल्स इस्तेमाल न करने के लिए कहा था। उन्होंने लिखा, ‘मैंने कहा था कि ऐसे वल्गर शॉट्स मत लेना।’ जाह्नवी ने ये भी लिखा, 'मैंने उनसे कहा था कि ब्रेस्ट और कमर के शॉट्स न लें। ( टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ' Varanasi: 'रामायण' से होगा महेश बाबू की फिल्म का कनेक्शन, कुंभकर्ण से होगा मुकाबला)

      जाह्नवी कपूर ने की राम चरण की तारीफ

      चैट जाह्नवी की एक और चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस ने रामचरण की तारीफ की है। वह चैट में ये बताती हुई दिख रही हैं कि जब उन्होंने मना किया था तो राम चरण ने भी उनका साथ दिया था। चैट में उन्होंने लिखा, ‘राम सर बहुत अच्छे हैं, उन्होंने भी उस पर चिल्लाकर कहा कि तुम अब कभी भी उसके ऐसे एंगल से फोटो नहीं लोगे। इसलिए वह नाराज हो गया।।’ जब एक फैन ने एक्ट्रेस से पूछा कि एक ही हीरो के साथ काम करने वाली एक्ट्रेसेस के साथ ऐसा बार-बार क्यों होता है? तो जाह्नवी अपनी बात दोहराते हुए कहा कि साउथ इंडस्ट्री में ऐसा होता रहता है। जाह्नवी की चैट से साफ है कि वह इस मामले पर शूटिंग के दौरान ही आवाज उठा चुकी थीं, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया।

      डायरेक्टर ने मांगी माफी

      हालांकि, फिल्म मेकर्स को मिली जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद डायरेक्टर बुची बाबू सना ने इस पर अपनी सफाई जारी की है। उन्होंने इस मामले पर माफी मांगी है और सभी वल्गर सीन्स हटाने का वादा किया है। उन्होंने कहा है कि वह सीन्स में बदलाव जरूर करेंगे।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article