Anurag Basu Break Silence On Casting Tara Sutaria In Aashiqui 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन के खाते में इस वक्त कई फिल्में मौजूद हैं, जिससे वह बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। इन्हीं में से एक है कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'आशिकी 3' (Aashiqui 3), जिसके लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के लिए बीते कई वक्त से तारा सुतारिया का नाम सामने आ रहा था। यहां तक कि दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद लोगों का शक यकीन में बदलने लगा था। हालांकि इस मामले पर अब अनुराग बसु ने चुप्पी तोड़ी है।
यह भी पढ़ें: Sidharth Malhotra और Janhvi Kapoor की फ्रेश जोड़ी मचाएगी तहलका, फिल्म डायरेक्टर ने किया कमाल
दरअसल, कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और तारा सुतारिया डिनर डेट पर स्पॉट हुए, जिसके बाद उनकी डेटिंग की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। हालांकि कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' का प्रमोशन करने के लिए साथ आए हैं। लेकिन इन अटकलों को साफ करते हुए'आशिकी 3' (Aashiqui 3) के निर्माता अनुराग बसु ने बताया कि फिल्म के लिए अभी तक लीड एक्ट्रेस चुनी ही नहीं गई है।
'आशिकी 3' (Aashiqui 3) के सिलसिले में बात करते हुए अनुराग बसु (Anurag Basu) ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "नहीं फिल्म के लिए फीमेल लीड अभी तक तय नहीं की गई है। सारी चीजों को लेकर अभी केवल अटकलें ही लग रही हैं।" फिल्म के लिए तारा सुतारिया का नाम सुनने पर अनुराग बसु ने कहा, "नहीं, अभी तक किसी को भी तय नहीं किया गया है।" बता दें कि अभी तक 'आशिकी 3' के लिए कई हिरोइनों का नाम सामने आ चुका है, जिसमें जेनिफर विंगेट भी शामिल हैं।
