कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 हुई डब्बे में बंद, तृप्ति डिमरी ने अचानक किया किनारा

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की नई फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे थे, जिसका डायरेक्शन अनुराग बासु करने वाले थे। ताजा खबरों की मानें तो अनुराग बासु ने आशिकी 3 को बंद करने का फैसला लिया है और वो एक नई कहानी पर काम करेंगे।

आशिकी 3 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बॉलीवुड के गलियारों से बुरी खबर आ रही है। ऐसा सुनने में आया है कि डायरेक्टर अनुराग बसु की आशिकी 3 अनिश्चित काल के लिए पोस्टपोन हो गई है और उन्होंने एक नई लव-सागा पर काम करने का मन बनाया है। आशिकी 3 कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी रोमांटिक ड्रामा होने वाली थी, जिसके बंद होने से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। फैंस को उम्मीद थी कि कार्तिक आर्यन आशिकी 3 से बड़े रोमांटिक स्टार बन जाएंगे।

Aashiqui 3

तृप्ति डिमरी के आशिकी 3 छोड़ते ही बंद हुई मूवी

मिड-डे की खबर की मानें तो अदाकारा तृप्ति डिमरी आशिकी 3 के लिए काफी एक्साइटेड थीं लेकिन कुछ कारणों के चलते उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला लिया, जिसके बाद मेकर्स ने इसे बंद कर दिया है। हालांकि तृप्ति डिमरी आशिकी 3 के बंद होने की असली वजह नहीं हैं। आशिकी सीरीज के मेकर्स के बीच टाइटल को लेकर मची जंग इसके बंद होने की असली वजह है।

End of Feed