Aarya Babbar on Yash Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर दर्शकों के बीच लगातार चर्चा हो रही है। फिल्म में यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं और उनका पहला लुक सामने आने के बाद से ही इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अब एक्टर आर्य बब्बर (Aarya Babbar) ने भी यश के लुक को लेकर अपनी बात कही है। आर्य खुद मंच पर रावण का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने यश के लुक की तुलना उनकी पिछली फिल्मों से की, वहीं सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) में रावण के किरदार को लेकर भी अपनी राय रखी है।
एक्टर आर्य बब्बर ने अभी हाल ही में यश की अपकमिंग फिल्म के लुक को लेकर बात की (Image Source: IMDb)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Ramayana: रणबीर कपूर की मूवी 40 भाषाओं में होगी रिलीज, दुनियाभर में मचेगा धमाल
यश के लुक को आर्य ने कही ये बात
एक्टर आर्य बब्बर एक बार फिर से खबरों में है। हाल ही में Variety India से बात करते हुए आर्य बब्बर ने कहा कि 'सच कहूं तो, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि वो इस किरदार में क्या लेकर आ रहे हैं। सच कहूं तो, मुझे उनके लुक में कॉस्ट्यूम के अलावा कुछ नया नहीं लगा। उनकी वही दाढ़ी है, जो पहले फिल्म केजीएफ में भी थी। ऐसा नहीं है कि मैंने ‘रामायण’ में उनका कोई बिल्कुल नया लुक देखा हो। मैंने उनका नया लुक ‘टॉक्सिक’ (Toxic) में देखा था। इस फिल्म में मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखा।' बब्बर ने आगे कहा कि पूरी फिल्म रिलीज होने के बाद यश अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरान कर सकते हैं। उन्हें उम्मीद है कि एक्टर रावण के किरदार को एक नए अंदाज में पेश करेंगे, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यश का पहला लुक देखकर उन्हें ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी में उनका लुक याद आ गया।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:CJP प्रदर्शन पर सवाल उठाने के बाद Ranvir Shorey को मिली धमकी, मुंबई पुलिस से की शिकायत
सैफ अली खान को लेकर रखी अपनी राय
आर्य बब्बर ने ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) में रावण के किरदार में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि सैफ रावण के रूप में बहुत अच्छे थे। कोई एक्टर उतना ही अच्छा होता है, जितना अच्छा निर्देशक का नजरिया और उसकी व्याख्या होती है। इसलिए फिल्म आदिपुरुष में उन्होंने जो भी किरदार निभाया, वो भी कुछ ऐसा था, जैसा निर्देशक ने उनसे करवाया होगा। लेकिन उन्होंने इस किरदार में एक अलग तरह की तैयारी की। उनकी परफॉर्मेंस, उनका लुक, सब कुछ निर्देशक की सोच का हिस्सा था। इसके लिए आप एक्टर को दोष नहीं दे सकते।'
