₹70 करोड़ में बनी इस फिल्म ने किया था ₹2700 करोड़ का कलेक्शन, चीन के बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 10, 2025, 07:45 AM IST

Dangal Movie Budget And Collection: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म दंगल आज भी अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और स्टोरी की वजह से याद की जाती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखाया था जिसके बारे में किसी ने कभी सोचा भी नहीं था।

Dangal Movie Budget And Collection: बॉलीवुड में कुछ फिल्में आती हैं जो सिर्फ मनोरंजन नहीं करतीं, बल्कि इतिहास रच देती हैं। 23 दिसंबर 2016 को रिलीज हुई दंगल ऐसी ही एक फिल्म रही, जिसने आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' से 'ग्लोबल सुपरस्टार' बना दिया। नितेश तिवारी की डायरेक्शन में बनी ये बायोपिक, हरियाणा के असली पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों गीता-बबीता की सच्ची कहानी पर आधारित है। 70 करोड़ के मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने भारत ही नहीं, चीन में तहलका मचा दिया और दुनिया भर में इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म के रिकॉर्ड को औज भी कोई नहीं तोड़ पाया है।

Dangal Movie Budget And Collection

Image Source: Dangal Movie

क्या थी फिल्म दंगल की कहानी

'दंगल' की कहानी शुरू होती है हरियाणा के एक छोटे से गांव से, जहां महावीर सिंह फोगाट (आमिर खान) एक पूर्व पहलवान हैं। वो सपना देखते हैं कि उनका बेटा देश के लिए गोल्ड मेडल जीतेगा, लेकिन चार बेटियां होने पर भी हार नहीं मानते। वो अपनी बेटियों गीता (फातिमा सना शेख/जायरा वसीम) और बबीता (सान्या मल्होत्रा/सुहानी भटनागर) को कुश्ती सिखाते हैं। लड़कियों के लिए कुश्ती जैसे मर्दाना स्पोर्ट में लड़ना आसान नहीं था। गांव वाले ताने मारते, समाज विरोध करता, लेकिन महावीर की जिद्द और बेटियों की मेहनत रंग लाती है। गीता नेशनल चैंपियन बनती है, फिर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतती है।

End of Feed