'Andaz Apna Apna' के सीक्वल पर Aamir Khan ने दिया बड़ा इशारा, बोले 'स्क्रिप्ट पर काम जारी है...'

Aamir Khan on Andaz Apna Apna Sequel: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उनकी फिल्म अंदाज अपना-अपना 2' की स्क्रिप्ट पर काम जारी है। आमिर खान ने फिल्म को लेकर ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की हैं लेकिन फिल्म बनेगी यह फाइनल हो गया है।

Aamir Khan on Andaz Apna Apna Sequel: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने 14 मार्च को अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। अभिनेता ने अपने फैन्स के साथ केक काटकर इस दिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद आमिर खान को लेकर चर्चा है कि उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'अंदाज अपना-अपना' (Andaz Apna Apna Sequel) का सीक्वल भी है। ऐसे में अब आमिर खान ने इस फिल्म को सीक्वल को बनाने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। एक इवेंट के दौरान आमिर खान ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी है।

Aamir Khan on Andaz Apna Apna 2

एक लाइव इंटरेक्शन सेशन के दौरान आमिर खान ने फिल्म 'अंदाज अपना-अपना 2' को लेकर बड़ा इशारा दिया है। अभिनेता ने कहा, 'फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी 'अंदाज अपना अपना 2 'की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।' इस खबर को सुनकर फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें इस फिल्म के सीक्वल में आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी एक बार फिर दिखाई दे सकती है।

End of Feed