छात्र आंदोलन के बीच टली 3 Idiots की री-रिलीज? मेकर्स ने बयान जारी कर कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 22, 2026, 03:51 PM IST

Makers on 3 Idiots Re-Release: एक्टर आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि फिल्म को दोबारा रिलीज किया जा सकता है, अब मेकर्स ने...

Makers on 3 Idiots Re-Release: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स (3 Idiots) को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही थी कि इसे एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके बाद से फैंस एक बार फिर से फिल्म 3 इडियट्स को देखने का इंतजार कर रहे थे। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि फिल्म 3 इडियट्स को 4 सितंबर को दोबारा बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। इन सब के बीच अब मेकर्स ने फिल्म 3 इडियट्स की री-रिलीज पर रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं कि मेकर्स ने क्या कहा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Makers on 3 Idiots Re-Release

'3 इडियट्स' की री-रिलीज पर आया अपडेट (Image Source: IMDb)

री-रिलीज नहीं होगी 3 इडियट्स

एक्टर आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म 3 इडियट्स की री-रिलीज हो लेकर सामने आई रिपोर्ट है। खबर थी कि फिल्म 3 इडियट्स को 4 सितंबर को दोबारा रिलीज किया जा रहा है। अब मेकर्स ने आधिकारिक बयान देकर साफ किया है कि 3 इडियट्स (3 Idiots) की फिलहाल दोबारा थिएटर रिलीज की कोई योजना नहीं है और सोशल मीडिया पर चल रही खबरें सही नहीं हैं। मेकर्स ने दर्शकों से अपील की कि वे सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें। बयान में ये भी कहा गया कि फिल्म को दोबारा रिलीज करने को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है।

End of Feed