Aamir Khan's Upcoming Movies: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में लीड रोल निभाया था। इस फिल्म के फ्लॉप होने से आमिर खान को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। आमिर खान ने कुछ समय के लिए एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक भी ले लिया था। अब वो 'सितारे जमीन पर' फिल्म के जरिए एक बार फिर धांसू कमबैक करने के लिए तैयार हैं। आज हम अपनी इस लिस्ट में आपको आमिर खान की अपकमिंग 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है, जो उन्हें बॉक्स ऑफिस का किंग बना देंगी। देखें ये पूरी लिस्ट...
आमिर खान को लेकर खबरें आ रही हैं कि उन्हें 'पुष्पा' मूवी के मेकर्स ने एक पैन-इंडिया मूवी के लिए अप्रोच किया है। यह मूवी के मसाला एंटरटेनर होगी।
आमिर खान की फिल्म 'सितार जमीन पर' इस साल 20 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। लंबे समय के बाद इस मूवी के जरिए आमिर खान को बड़े परदे पर देखा जाएगा।
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लाहौर 1947' के लिए आमिर खान ने सनी देओल संग हाथ मिलाया है। इस मूवी को देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।
'महाभारत' की स्क्रिप्ट पर भी आमिर खान ने काम करना शुरू कर दिया है। इस फिल्म को बनने में थोड़ा समय लग सकता है। बताया जा रहा है कि इसे 800 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ फिल्मों के निर्देशक लोकेश कंगराज ने अपनी एक बिग बजट मूवी के लिए आमिर खान को कास्ट करने का मन बनाया है।
'लाहौर 1947' के खत्म होने के बाद राजकुमार संतोषी को आने वाले दिनों में आमिर खान के साथ एक कॉमेडी का निर्देशन करते हुए देखा जाएगा। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी है।