Aamir Khan talk about his Dream Project: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट कहे जाने वाले आमिर खान( Aamir Khan) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं। आमिर खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन अब वह आगे आने वाली फिल्मों के लिए कमर कसे हुए हैं। हाल ही में आमिर खान ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत के बारे में बात की। आमिर खान ने पहले बताया था कि महाभारत पर फिल्म बनाना उनका सपना है। अब आमिर ने कहा है कि मैं अपने सपने के बारे में सोच रहा हूँ
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान( Aamir Khan) ने बताया कि मैं महाभारत को पर्दे पर उतारना चाहता हूँ । उन्होंने कहा, महाभारत बनाना मेरा सपना है, इसलिए शायद अब मैं उस सपने के बारे में सोच पाऊंगा। देखते हैं कि इसमें मेरा कोई किरदार होगा या नहीं। "उन्होंने आगे कहा, मुझे बच्चों की कहनियां बहुत पसंद है, मुझे लगता है कि भारत में हम बच्चों से संबंधित चीजें कम बनाते हैं, आमतौर पर हम इसे बाहर से मँगवाते हैं और उसे डब कर देते हैं।
उन्होंने आगे कहा यह भी कहा कि वह हर साल एक फिल्म में एक्टिंग करना चाहते हैं, लेकिन वह अधिक से अधिक प्रोजेक्ट्स को डायरेक्ट करना चाहते हैं। आमिर ने बताया, एक अभिनेता के तौर पर मैं एक बार में एक ही फिल्म करता हूं और मैं इससे खुश हूं। मैं एक निर्माता के तौर पर और अधिक फिल्में करने की कोशिश कर रहा हूं। अगले महीने मैं 60 साल का हो जाऊंगा और अगले 10 से 15 सालों तक मैं और अधिक काम करूंगा।
