सलमान-आमिर-शाहरुख के बीच कैसे उगा दोस्ती का फूल, एक-दूसरे की फूटी आंख पसंद नहीं करने वाले स्टार्स जल्द बनाएंगे एक साथ फिल्म

Aamir Khan talk about Relationship with Shahrukh and Salman: आमिर खान ने बताया कि सालमान खान और शाहरुख खान के साथ उनकी बिल्कुल भी नहीं बनती थी। लेकिन अब हमने साथ में फिल्म करने का प्लान बनाया है। आमिर ने खुलासा किया कि उनकी दोस्ती कैसे हुई आइए बताते हैं।

Aamir Khan talk about Relationship with Shahrukh and Salman: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तीन खानों आमिर-शाहरुख और सलमान का दबदबा है। पिछले 30-35 साल ये तीनों ही खान इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। सबकी अलग-अलग फैन फॉलोइंग है और सबका अपना अलग फैन बेस है। ऐसे में तीनों के बीच कभी कबार अनबन भी देखने को मिलती है। कई बार इन स्टार्स की लड़ाई भी मीडिया के सामने आ चुकी है। एक दौर था जब सलमान-शाहरुख और आमिर तीनों खान एक-दूसरे से बात करने से बचते थे। लेकिन, अब इनके बीच दोस्ती हो गई है। हाल ही में आमिर खान ने अपने दोनों दोस्तों शाहरुख( Shahrukh Khan) और सलमान खान( Salman Khan) के साथ दोस्ती पर बात की और बताया कि वह कैसे एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं।

Aamir Khan talk about Relationship with Shahrukh and Salman

जस्ट टू फिल्मी के साथ इंटरव्यू में आमिर खान( Aamir Khan) ने खुलासा किया कि हाँ हम तीनों के बीच झगड़ा था। हम एक-दूसरे से दूर रहते थे, यह बात तो सभी जानते हैं इसमें कोई छुपाने वाली चीज नहीं है। लेकिन, अब हमारे बीच दोस्ती गहरी हो गई है। हम ऐसे स्टार्स हैं जिनका जन्म एक ही साल में हुआ, तीनों ने साथ में अपना करियर शुरू किया। हालांकि करियर की शुरुआत में हम तीनों सोचते थे कि कैसे बाकि दोनों से आगे निकले, यह चलता रहता था। अब केवल हमारे बीच दोस्ती का भाव है और हम तीनों एक-दूसरे को सपोर्ट भी करते हैं।

End of Feed