बेटी Ira Khan संग थैरेपी लेते हैं आमिर खान, एक्टर बोले- 'अभी भी कुछ चीजे हैं, जो सही नहीं हैं..'

Aamir Khan and Ira Khan Joint Therapy: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अब सोशल मीडिया पर रिवील किया है कि वह ईरा खान के साथ जॉइंट थैरेपी पर जाते हैं। इसी के साथ ही आमिर ने बताया कि वह इसे जिंदगी के लिए काफी जरूरी समझते हैं। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

Aamir Khan and Ira Khan Joint Therapy: इसी साल की शुरुआत में आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी बेटी ईरा खान (Ira Khan) की शादी की है। बॉलीवुड सुपरस्टार इस बात का खुलासा कई बार कर चुके हैं कि अपने करियर के चक्कर में उन्होंने अपने बच्चों को जिंदगी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। जिस बात का उन्हें अब काफी पछतावा होता है। आमिर ने कुछ साल पहले ही अपनी एक्स वाइफ किरण राव संग भी तलाक ले लिया है। हालांकि बावजूद इसके आमिर और किरण के बीच अच्छे रिश्ते बने हुए हैं। अब एक्टर ने खुलासा किया है कि वह अपनी बेटी ईरा खान के साथ जोइंट थैरेपी ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'

Aamir Khan and Ira Khan

Aamir Khan and Ira Khan are taking Joint Tharepy

इसके पीछे की वजह उन्होंने उन समस्याओं को बताया है जो काफी समय बाद भी अभी बनी हुई हैं। आमिर ने इसी के साथ ही इस बात का भी खुलासा किया है कि जिंदगी में थैरेपी काफी जरूरी होती है। जिन्हें इसकी जरा सी भी जरुरत लगे, उन्हें तुरंत डॉक्टर्स को कॉन्टैक्ट कर लेना चाहिए।

End of Feed