एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी है। एक्टर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सितारे जमीन पर को लेकर धमाकेदार अनाउंसमेंट करने वाले हैं। ये फिल्म स्पैनिश स्पोर्ट्स ड्रामा चैंपियन का हिंदी रीमेक है। फिल्म का निर्देशन आर एस प्रसन्ना करेंगे। इस फिल्म पर जल्द काम शुरू होगा। आइए जानते हैं ये फिल्म कब तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान इस फिल्म पर 20 जनवरी से काम शुरू कर देंगे। ये फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।
Aamir Khan (credit pic: instagram)
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म का नाम सितारे जमीन पर अभी कंफर्म नहीं है। मेकर्स फिल्म के नाम को बदल भी सकते है। फिल्म में टीचर और बच्चों के बीच खूबसूरत रिलेशनशिप को दिखाया जाएगा। फिल्म की कहानी स्पेशली एबल्ड बच्चों पर आधारित होगी। फिल्म की कास्टिंग पर काम चल रहा है।
सितारे जमीन पर अगले साल होगी रिलीज
इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में इमोशन और हंसी का भरपूर डोज होगा। फिल्म की कहानी को लेकर आमिर काफी एक्साइटेड है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म की कहानी दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। अगले साल क्रिसमस पर वेलकम टू द जंगल रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा आमिर फिल्म मेकर राजकुमार संतोषी की लाहौर 1947 भी प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म में सनी देओल लीड रोल में है। लंबे समय बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं।
