बॉलीवुड

श्रद्धा कपूर 'तू झूठी मैं मक्कार' के राइटर राहुल मोदी को कर रही हैं डेट, जानें अटकलों के बीच की सच्चाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 6, 2023, 11:30 AM IST

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों तू झूठी मैं मक्कार के राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने और राहुल की डेटिं को लेकर कोई कमेंट नहीं किया है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखना चाहते हैं।

Image

Shraddha dating rahul mody (credit pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। श्रद्धा का नाम इससे पहले आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ा था। खबरों के मुताबिक आशिकी के दौरान दोनों के रिलेशनशिप में होने की चर्चा थी। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम फोटोग्राफर रोहित श्रेष्ठ के साथ जुड़ा था। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस इन दिनों तू झूठी मैं मक्कार के राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना चाहते हैं।

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, श्रद्धा और राहुल की नजदीकियां तू झूठी मैं मक्कार की शूटिंग के दौरान बढ़ी। दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कुछ भी कमेंट नहीं किया है। इस खबर में कितनी सच्चाई है इसके लिए हमे थोड़ा इंतजार करना होगा।

श्रद्धा ने तू झूठी मैं मक्कार से की थी पर्दे पर वापसी

तू झूठी मैं मक्कार से श्रद्धा ने लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी की थी। फिल्म में श्रद्धा के साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। एक्ट्रेस के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों स्त्री 2 पर काम कर रही हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article