बॉलीवुड

Thank You For Coming Twitter Review: भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल की एक्टिंग ने जीता दिल, फिल्म को मिला दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 6, 2023, 12:32 PM IST

Thank You For Coming Twitter Review: भूमि पेडनेकर की फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में भूमि के साथ शहनाज गिल, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में सभी कलाकारों के बेबाकपन ने दर्शकों को इंप्रेस किया है।

Image

Thank You For Coming (credit pic: instagram)

Thank You For Coming Twitter Review: भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की मोस्ट अवेटेड फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर और शानदार गानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में भूमि, शहनाज के अलावा कुशा कपिला, शिबानी बेदी और डॉली सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी 5 महिलाओं पर आधारित है जिसमें भूमि मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में पांचों एक्ट्रेसेस ने अच्छा काम किया है। फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को लेकर यूजर्स ट्विटर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ट्विटर पर थैंक यू फॉर कमिंग को मिला शानदार रिस्पॉन्स

फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में भूमि पेडनेकर ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक यूजर्स का कहना है कि भूमि इस फिल्म की हाइलाइट है। वहीं, फिल्म में शहनाज के काम को भी पसंद किया गया है। दूसरे यूजर ने लिखा, भूमि, शहनाज आप दोनों छा गए। तीसरे यूजर ने लिखा, शहनाज के वन लाइनर कमाल है।

फिल्म में भूमि ने 30 साल की लड़की कनिका रोल निभाया है। कनिका ने 30 साल की उम्र तक ऑर्गेज्म महसूस नहीं किया है। फिल्म में वो अपना सच्चा प्यार तलाशती है जिसमें उनकी सहेलियां मदद करती है। फिल्म में महिलाओं के डिजाइर और उनकी इच्छाओं को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म का निर्देश करण बुलानी ने किया है। फिल्म में अनिल कपूर और करण कुंद्रा ने मुख्य भूमिका निभाई है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article