बॉलीवुड

औरंगजेब बनेंगे Anil Kapoor, अपने किरदार से फिल्म 'छावा' में करेंगे धमाका

Anil Kapoor in Chava: फिल्म को लेकर लगातार अपडेट जारी है अब एक और खबर सामने आई है कि बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर( Anil Kapoor) 'छावा' में 'औरंगजेब' का किरदार कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

Image

Anil Kapoor in Chava

Anil kapoor in Chava : विक्की कौशल( Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) स्टार फिल्म छावा को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है। मैड्डॉक फिल्म्स द्वारा जारी फिल्मों की सूची में छावा का नाम भी शामिल था। यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर लगातार अपडेट जारी है अब एक और खबर सामने आई है कि बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर( Anil Kapoor) 'छावा' में 'औरंगजेब' का किरदार कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनने वाले फिल्म छावा जल्द ही फैंस के बीच आने वाली है। यह फिल्म 'छत्रपति शिवाजी के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज' की कहानी दिखाने वाली है। फिल्म में विक्की कौशल( Vicky Kaushal) अहम किरदार में नजर आएंगे जो कि 'संभाजी महाराज' बने हैं वहीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) 'येसूबाई भोसले' के किरदार में दिखाई देगी। अब फिल्म को लेकर एक और जानकारी हाथ लगी है बताया जा रहा है कि 'औरंगजेब' के किरदार के लिए एक्टर अनिल कपूर( Anil Kapoor) को अप्रोच किया गया था। वह फिल्म में औरंगजेब का दमदार किरदार करते नजर आ सकते हैं। फिल्म की शूटिंग इसी महीने अक्टूबर में शुरू कर दी जाएगी और फिल्म अगले साल तक बनकर तैयार होगी।

बता दें कि अनिल कपूर इन दिनों काफी प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वह रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) के साथ 'एनिम'ल में नजर आने वाले हैं साथ ही उनकी फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article