आमिर खान की "सितारे जमीन पर" को ब्रिटिश सेंसर बोर्ड से मिला 12A सर्टिफिकेट, इतने घंटे की है मूवी

Siaatre Zameen Par Get 12A Certificate : आमिर खान की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लगभग 3 साल बाद एक्टर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। फिल्म को रिलीज होने में एक हफ्ता बचा है। इससे जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। आइए बताते हैं क्या है ये सर्टिफिकेट

Siaatre Zameen Par Get 12A Certificate: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ( Aamir Khan) लगभग 3 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म सितारे जमीन पर( Sitaare Zameen Par) अगले हफ्ते शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार है। एक्टर भी जोर-शोर से मूवी का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। फिल्म को लेकर आमिर खान के फैंस भी बहुत उत्साहित हैं। वहीं अब मूवी को लेकर नई अपडेट सामने आई है। ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 12A सर्टिफिकेट दे दिया है। आइए बताते हैं क्या है ये सर्टिफिकेट , इसी के साथ फिल्म के रनटाइम का भी पता चला है।

Siaatre Zameen Par Get 12A Certificate

आमिर खान( Aamir Khan) की फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब, नई जानकारियां सामने आ रही हैं जिसमें बताया जा रहा है कि ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर फिल्म को 12A सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दे दी है, जिसका मतलब है कि यह 12 साल से अधिक उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त है, जबकि छोटे बच्चे भी इसे देख सकते हैं, बशर्ते उनके साथ कोई वयस्क हो। फिल्मी व्यू की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 35 मिनट है।

End of Feed