आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी को बहन निखत ने किया पास, तारीफ करते हुए बोलीं 'अच्छी इंसान है...'

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने 60वें जन्मदिन पर नई गर्लफ्रेंड गौरी (Gauri) को दुनिया से मिलवाया था। इसके बाद से ही आमिर खान और गौरी को लेकर कई तरह की खबरें छप रही हैं। अगर ताजा रिपोर्ट की मानें तो आमिर खान की बहन निखत खान (Nikhat Khan) ने गौरी को पास कर दिया है और उन्हें एक अच्छा इंसान बताया है।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस और दुनिया को बड़ा सरप्राइज दिया और अनाउंस किया कि वो गौरी नाम की मुंबई बेस्ड बिजनेसवुमेन का साथ रिलेशनशिप में हैं। आमिर खान ने जिस तरह से गौरी को लोगों के सामने पेश किया, उससे ऐसा लगा कि वो काफी ज्यादा सीरियस हैं। आमिर खान ने गौरी संग शादी पर भी बात की है और कहा है कि अभी तक उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं सोचा है। हालांकि ऐसा सुनने में आ रहा है कि आमिर खान का परिवार गौरी से मिल चुका है और उन्हें वो काफी पसंद हैं।

Aamir Khan Gauri Nikhat

इन खबरों पर आमिर खान की बहन निखत खान के एक बयान ने भी पक्की मुहर लगा दी है। निखत खान ने गौरी के बारे में मीडिया से बात की है और कहा है कि वो अच्छी इंसान है। निखत खान ने गौरी के बारे में बात करते हुए कहा है, 'हम लोग बहुत खुश हैं आमिर के लिए और गौरी के लिए भी क्योंकि वो बहुत ही अच्छी इंसान है। हम सभी चाहते हैं कि ये दोनों साथ में खुनश रहे हैं और हमेशा-हमेशा साथ रहें।' निखत खान का ये बयान कहीं न कहीं दर्शाता है कि आमिर-गौरी काफी ज्यादा सीरियस हैं और परिवार को इस बात का अंदाजा है।

End of Feed