सलमान खान के बाद बिश्नोई गैंग के निशाने पर आए Aamir Khan, लव जिहाद के आरोप में मिली धमकी

Bishnoi Gang Threat Aamir Khan: एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) को सोशल मीडिया पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Bishnoi Gang Threat Aamir Khan: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर को कथित तौर पर धमकी दी गई है। ये मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब पहले से ही सलमान खान (Salman Khan) को मिल चुकी धमकियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। वायरल पोस्ट के सामने आने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन में हलचल मच गई है। तो चलिए जानते हैं कि आमिर खान धमकी किस गैंग से मिली है।

बिश्नोई गैंग से मिली धमकी

एक्टर आमिर खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह एक खबर है जिसने सबको हैरान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर किए गए इस पोस्ट में बिश्नोई गैंग (Bishnoi Gang) का नाम इस्तेमाल किया गया है। पोस्ट में एक्टर को कथित तौर पर धमकी भी दी गई है। हालांकि, अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ये पोस्ट वास्तव में गैंग से जुड़ा है या किसी अन्य व्यक्ति ने उनके नाम का इस्तेमाल किया है। इसी वजह से जांच एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही हैं। खबरों के मुताबिक बताया लव जिहाद के आरोप में उन्हें ये धमकी मिली है। आपको बता दें कि आमिर खान की तरफ से इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।

End of Feed