जुनैद खान की लवयापा ने चाटी थिएटर्स में धूल तो खुश हुए पापा आमिर खान, बोले 'अच्छा हुआ... वो अब'

Aamir on Loveyapa flop: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) के बड़े बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) ने कुछ दिनों पहले ही अपनी दूसरी फिल्म लवयापा (Loveyapa) रिलीज की थी, जिसमें वो खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के संग नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया और ये फ्लॉप साबित हुई। फिल्म लवयापा के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर आमिर खान ने खुशी जताई है। आइए आपको इसका कारण बताते हैं...

Aamir on Loveyapa flop: बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान ने इंडस्ट्री में कदम जमाने शुरू कर दिए हैं। बीते दिनों जुनैद की दूसरी फिल्म लवयापा रिलीज हुई थी, जिसे बहुत ही सामान्य रिस्पांस मिला है। यह जुनैद की दूसरी फिल्म भले ही थी लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली पहली मूवी थी। इससे पहले रिलीज हुई महाराज को मेकर्स ने सीधे ओटीटी पर रिलीज किया था। लवयापा के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर आमिर खान ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि अच्छा हुआ कि उनके बेटे जुनैद की मूवी फ्लॉप हुई।

Aamir Khan on Laveyapa getting flop

आमिर खान ने लवयापा (Loveyapa) के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, 'मैं खुश हूं की लवयापा ने अच्छा कारोबार नहीं किया। जुनैद को इससे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। मैं चाहता हूं कि वो अपने हर एक फेलियर से सीखे और भविष्य में अच्छा करे। फेलियर हमें निराश नहीं करते हैं, बल्कि हमें कुछ सिखाते हैं। मेरी भी कई फिल्में फ्लॉप हुई हैं, जिन्हें मैंने बहुत प्यार से बनाया था। मुझे उम्मीद है कि जुनैद (Junaid Khan) को लवयापा के फेलियर से कुछ सीखने को मिला होगा।'

End of Feed