'Thugs of Hindostan' और 'Laal Singh Chaddha' के फ्लॉप होने पर Aamir Khan ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'दोनों फिल्में पसंद...'

Aamir Khan on Failure of 'TOH' and 'LSC': आमिर खान इन दिनों अपनी स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा बेस्ड मूवी 'सितारे जमीन पर' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस दौरान अभिनेता ने 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' (Thugs of Hindostan) और 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) के फ्लॉप होने पर अपना रिएक्शन दिया।

Aamir Khan on Failure of 'TOH' and 'LSC': बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। इन सभी फिल्मों को ऑडियंस की ओर से भी खूब प्यार मिला। मगर उनकी बीते दो फिल्में 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' और 'लाल सिंह चड्ढा' ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं की। इन दोनों ही फिल्मों को रिलीज होने के बाद मुंह की खानी पड़ी। इस समय आमिर खान अपनी नई मूवी 'सितारे जमीन पर' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म का प्रमोशन करते हुए आमिर खान ने 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' (Thugs of Hindostan) और 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) के फ्लॉप होने पर खुलकर बात की।

Aamir Khan on Failure of 'TOH' and 'LSC'

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के बारे में जी म्यूजिक कंपनी से बात करते हुए आमिर खान ने कहा कि वो खुद क्रिएटिव डिफरेंस होने की वजह से इस मूवी से ज्यादा कनेक्ट नहीं कर पाए थे। इस मूवी के साथ जो भी हुआ लेकिन यह मुझे भी पसंद नहीं आई थी। इस मूवी को बहुत समय हो गया है लेकिन आदित्य चोपड़ा और विजय कृष्ण आचार्या के लिए मेरे अंदर वही इज्जत है। कभी-कभी मतभेद हो जाते हैं।

End of Feed