Sitaare Zameen Par Trailer की रिलीज डेट टली, आमिर खान ने पहलगाम हमले के बाद लिया फैसला

Sitaare Zameen Par Trailer: आमिर खान (Aamir Khan) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia d'souza) की अपकमिंग मूवी सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) का ट्रेलर इस हफ्ते दर्शकों के सामने आने वाला था लेकिन एक्टर ने इसे रिलीज नहीं करने का फैसला लिया है। खबरों की मानें तो आमिर खान ने पुलवामा आतंकी हमले की वजह से सितारे जमीन पर ट्रेलर लॉन्च इवेंट को पोस्टपोन कर दिया है।

Sitaare Zameen Par Trailer Postpone: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की कमबैक फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर इस हफ्ते दर्शकों के सामने आने वाला था लेकिन पुलवामा आतंकी हमले की वजह से मेकर्स ने इसे रिलीज नहीं करने का फैसला लिया है। आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर कुछ समय के बाद आएगा। आमिर खान पुलवामा आतंकी हमले से बहुत ज्यादा आहत हैं और मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए उन्होंने सितारे जमीन पर का ट्रेलर लॉन्च इवेंट टाल दिया है।

Sitaare Zameen Par Trailer

तारे जमीन पर की तरह दर्शकों को करेगी इंस्पायर

खबरों की मानें तो आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर सितारे जमीन पर का तारे जमीन पर से कोई रिश्ता नहीं है लेकिन कहानी के मामले में ये तारे जमीन पर की ही तरह दर्शकों को इंस्पायर करेगी। जैसे तारे जमीन पर में आमिर खान ने एक गंभीर विषय को दर्शकों के सामने पेश किया था, वैसे ही सितारे जमीन पर में वो दर्शकों को प्रेरित करेंगे। आमिर खान ने सितारे जमीन पर में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा है कि इससे दर्शक नफरत करेंगे क्योंकि इसमें वो सभी अवगुण हैं, जो दर्शकों को पसंद नहीं हैं।

End of Feed