ठंडे बस्ते में गई आमिर खान-लोकेश कनगराज की सुपरहीरो फिल्म, रिपोर्ट में सामने आई वजह

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 12, 2025, 06:55 PM IST

Aamir Khan-Lokesh Kanagaraj Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए हैं। डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) के साथ ये प्रोजेक्ट शुरू होने वाली ये फिल्म अब बंद हो गई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म क्यों बंद हुई है।

Aamir Khan-Lokesh Kanagaraj Movie: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने फिल्म सिताारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की। आमिर खान की इस फिल्म की खूब तारीफ भी हुई थी। इस फिल्म के बाद से आमिर खान के फैंस उनकी अगली मूवी का इंतजार कर रहे हैं। अब इन सब के बीच आमिर खान की एक अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस अपडेट ने आमिर खान के फैंस का दिल तोड़ दिया है। आमिर खान इस फिल्म में डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) के साथ काम करने वाले थे।

Aamir Khan-Lokesh Kanagaraj Movie

Image Source: Lokesh Kanagaraj / X

आमिर खान ने पीछे खींचे हाथ

एक्टर आमिर खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म है। आमिर खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान और लोकेश कनगराज की सुपरहीरो फिल्म अब बंद हो गई है। खबर में बताया गया है कि फिल्म के बंद होने का कारण क्रिएटिव डिफरेंसेज है। आमिर चाहते थे कि पूरी स्क्रिप्ट पहले से तैयार हो लेकिन लोकेश ड्राफ्ट बनाकर शूटिंग के दौरान इम्प्रूव करना चाहते थे। दोनों ने अच्छे नोट्स पर अलग होने का फैसला किया है। इस फिल्म के बंद होने की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। आमिर खान और लोकेश कनगराज की जोड़ी को साथ काम करते देखने के लिए अब लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

End of Feed