आमिर खान को सता रहा है 'सितारे जमीन पर' के फ्लॉप होने का डर, एक्टर ने कहा-'मुझे कुछ भी समझ नहीं...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 9, 2025, 03:11 PM IST

Aamir Khan on Sitaare Zameen Par Box Office: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) की रिलीज से पहले एक बयान दिया है। आमिर खान के इस बयान ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। तो चलिए जानते हैं क्या है आमिर खान का बयान।

Aamir Khan on Sitaare Zameen Par Box Office: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। आमिर खान की इस फिल्म को लेकर एक के बाद अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में आमिर खान की इस फिल्म में उनकी मां और बहन की भी एंट्री की खबरें सामने आई थीं। साथ ही साथ फिल्म के प्रमोशन दौरान दिए गए आमिर खान के इंटरव्यू भी काफी चर्चा में है। अभी हाल ही में आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा बोल दिया जिसके बाद फैंस भी चिंता में पड़ गए हैं।

Aamir Khan on Sitaare Zameen Par Box Office

आमिर खान ने 'सितारे जमीन पर' को लेकर कही ये बात

आमिर खान अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' का जमकर प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। 'सितारे जमीन पर' को लेकर एक के बाद एक इंटरव्यू भी देते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच आमिर खान का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान 'सितारे जमीन पर' को लेकर चिंता में नजर आ रहे हैं। 'गलट्टा प्लस' को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा, 'जब मैं इस फिल्म को देखता हूं तो मुझे लगता है कि मैं इससे बहुत संतुष्ट हूं। हमने जो बनाना चाहा था उसे हमने बखूबी पूरा कर लिया है। लेकिन क्या ये बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी? मुझे इस बारे में कुछ भी समझ नहीं आ रहा है।' आपको बता दें कि आमिर खान की लास्ट कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं।

End of Feed