फैसल खान के लगाए आरोपों पर आमिर खान की फैमिली ने दी सफाई, कहा- 'बातें सुनकर बहुत परेशान...'

Aamir Khan Family Statement: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भाई फैसल खान ने हाल ही में ये दावा किया है कि कुछ साल पहले, आमिर खान ने उन्हें मुंबई स्थित अपने घर में एक साल से ज्यादा समय तक बंद करके रखा था। इस बीच अब आमिर खान की फैमिली ने इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ दी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं परिवार ने इस बारे में क्या कहा है।

Aamir Khan Family Statement: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भाई फैसल खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई थी। फैसल खान ने अपने भाई आमिर खान को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने कहा कि आमिर खान ने उन्हें एक साल से ज्यादा समय तक एक घर में बंद रखा था और उन्हें जबरदस्ती दवाइयां दी गई थीं। अब आमिर खान के परिवार ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। परिवार की तरफ से कहा गया है कि फैसल खान ने गलत तरीके से इन बातों को बताया हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर....

aamir faissal

Pic Credit- Aamir Khan Productions/Faissal Khan

आमिर खान की फैमिली ने जारी किया बयान

आमिर खान की फैमिली ने एक बयान जारी करते हुए सफाई दी है। परिवार के कहा, 'फैसल ने अपनी मां जीनत ताहिर हुसैन, बहन निखत हेगड़े और भाई आमिर के बारे में गलत और दुख देने वाली बातें की है। जिससे हम बहुत तकलीफ में हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसा किया। इसलिए हमें अपनी बात साफ करनी पड़ी और बताना जरूरी है कि हमारा परिवार एकसाथ है। फैसल से जुड़ा हर फैसला हमने मिलकर, डॉक्टरों की सलाह से और उसके मेंटल हेल्थ को ध्यान में रखकर लिया। इसीलिए हमने इस मुश्किल वक्त के बारे में खुलकर बात नहीं की।' बता दें कि इस बयान पर खान परिवार के सभी सदस्यों ने साइन किया है। इस लिस्ट में रीना दत्ता, जुनैद खान, इरा खान, फरहत दत्ता, राजीव दत्ता, किरण राव, संतोष हेगड़े, सहर हेगड़े, मंसूर खान, नुजहत खान, इमरान खान, टीना फोंसेका, जैन मैरी खान और पाब्लो खान के नाम शामिल है।

End of Feed