Aamir Khan best movies: दुनिया भुलाकर देख लें आमिर खान की ये 5 फिल्में, ओटीटी पर है मौजूद

Aamir Khan top movies: बॉलीवुड के स्टार एक्टर आमिर खान अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इनमें से कई मूवीज को आप ओटीटी पर देख सकते हैं। इस लिस्ट में 3 इडियट्स से लेकर दंगल तक के नाम शामिल है।

Authored by: कुमार सरसUpdated Jun 3 2026, 19:42 IST
ओटीटी पर मौजूद है आमिर खान की ये फिल्मेंImage Credit : IMDb/instagram01 / 06

ओटीटी पर मौजूद है आमिर खान की ये फिल्में

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ( Aamir Khan) अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। आमिर ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीतने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त सफलता हासिल की। उनकी फिल्मों में मनोरंजन के साथ-साथ मजबूत कहानी और बेहतरीन संदेश देखने को मिलता है। अगर आप आमिर खान के फैन हैं या उनकी बेहतरीन फिल्मों को देखना चाहते हैं, तो आपके लिए कई शानदार विकल्प ओटीटी पर मौजूद हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

गजनीImage Credit : IMDb/instagram02 / 06

गजनी

आमिर खान की फिल्म गजनी को लोगों ने खूब प्यार दिया था। अगर आपने अबतक ये फिल्म नहीं देखी तो ये मूवी जी 5 पर मौजूद है। इस मूवी में आमिर खान की एक्टिंग देखने लायक है।

धूम 3Image Credit : IMDb/instagram03 / 06

धूम 3

आमिर खान की फिल्म धूम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस मूवी में आमिर खान एक्शन अवतार में नजर आए थे। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखने लायक है।

पीकेImage Credit : IMDb/instagram04 / 06

पीके

सुपरस्टार आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके एक शानदार कॉमेडी-ड्रामा है। फिल्म में आमिर खान ने एक एलियन का किरदार निभाया है। इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर आज ही देख लें।

दंगलImage Credit : IMDb/instagram05 / 06

दंगल

इस लिस्ट में आमिर खान की फिल्म दंगल का नाम शामिल है। आमिर खान की इस मूवी को लोगों ने खूब प्यार दिया था। ये मूवी भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

3idiots (1)Image Credit : IMDb/instagram06 / 06

3idiots (1)

आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' साल 2009 में रिलीज हुई थी। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म कॉलेज के छात्रों के जीवन, शिक्षा प्रणाली और अपने सपनों को पूरा करने के विषय पर आधारित है। फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!