Aamir Khan Affairs: इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का नाम एक बार फिर से लड़की से जुड़ रहा है। 59 साल के आमिर खान को कई दफा प्यार हो चुका है और 2 बार तो उन्होंने शादी भी की है लेकिन फिर भी शायद उनकी तलाश खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अगर ताजा खबरों की मानें तो आमिर खान इन दिनों बैंगलुरु की एक हसीना को डेट कर रहे हैं। आमिर खान ने उसे परिवार से भी मिलवा दिया है। ऐसा लग रहा है कि आमिर खान को फिर से शिद्दत वाला प्यार हुआ है। हालांकि देखना यह दिलचस्प रहेगा कि उनकी इस मोहब्बत का अंजाम क्या होगा?
आमिर खान जब बहुत छोटे हुआ करते थे तब उन्हें रीना दत्ता नाम की लड़की से मोहब्बत हो गई। इस लड़की को उन्होंने अपनी पहली पत्नी बनाया और सालों तक इनके घर में शांति रही। आमिर-रीना के दो बच्चे भी हैं लेकिन फिर इनकी शादी टूट गई।
90 के दशक में आमिर खान ने ममता कुलकर्णी के साथ फिल्म में काम किया था। इस दौरान उनका नाम ममता के साथ जुड़ा था। दोनों को लेकर खबरों का बाजार काफी गर्म था लेकिन तभी ममता कुलकर्णी विवादों में फंसने लगी और इंडस्ट्री से बाहर हो गईं।
आमिर खान और पूजा भट्ट ने भी 90 के दशक में साथ में काम किया था। काम के दौरान ये दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए। इनकी दोस्ती काफी गहरी हुआ करती थी, जिसको लेकर काफी चर्चाएं हुआ करती थीं लेकिन इस इश्क को भी मंजिल नहीं मिली और दोनों अलग हो गए।
मीडिया की खबरों की मानें तो आमिर खान ने एक वक्त विदेशी मूल की पत्रकार जेसिका हाइन्स को भी डेट किया था। ये दोनों इश्क में काफी आगे बढ़ गए और सुनने में आता है कि इनका एक बेटा भी है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसका दावा नहीं किया जा सकता है।
आमिर खान ने रैचेल शैली के साथ लगान नाम की फिल्म की थी। इस फिल्म के दौरान दौरान दोनों की दोस्ती बढ़ी और फिर ये डेट करने लगे। हालांकि जैसे ही फिल्म खत्म हुई, वैसे ही ये दोस्ती भी खत्म हो गई।
आमिर खान और किरण राव की मुलाकात दिल चाहता है कि सेट पर हुई थी। इसके बाद ये दोनों गहरे दोस्त हो गए और साथ में वक्त बिताने लगे। किरण का साथ आमिर को पसंद आने लगा और इन्होंने थोड़े समय के बाद शादी कर ली हालांकि ये शादी लम्बी नहीं चली। आजाद नाम के बेटे के बाद आमिर ने किरण से तलाक ले लिया।
आमिर खान का नाम एक वक्त फातिमा सना शेख के साथ भी जुड़ा था। फातिमा सना शेख ने आमिर के साथ दंगल में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इन दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी। हालांकि जल्द ही आमिर ने इन खबरों की वजह से फातिमा संग दूरी बना ली।
आमिर खान का नाम इन दिनों गौरी नाम की लड़की से जुड़ रहा है दो बैंगलुरू की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि गौरी के साथ आमिर खान का परिवार भी मुलाकात कर चुका है। हो सकता है कि फैंस को जल्द ही खुशखबरी सुनने को मिल जाए।