Aamir Khan Daughter Wedding Date: आमिर खान ( Aamir Khan) की बड़ी बेटी ईरा खान( Ira Khan) जल्द ही शादी करने जा रही है। ईरा अगले महीने सेलिब्रिटी ट्रेनर नूपुर शिखरे( Nupur Shikhare) संग शादी के बंधन में बंधने वाली है। वहीं ईरा खान की शादी का कार्ड सामने आया है जिसमें उनकी शादी की तारीख बताई है। इस कार्ड में शादी में आने वाले मेहमानों के लिए एक खास संदेश लिखा हुआ है। जिसे आमिर खान , रीना और प्रीतम ने अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ साझा किया है।
आमिर खान की बड़ी बेटी ईरा खान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लॉंग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के सगाई की थी जिसके बाद फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। अब खबर सामने आई है कि आमिर खान जल्द ही अपनी लाड़ली की शादी करने वाले हैं। ईरा और नूपुर की शादी का कार्ड सामने आया है जिसमें विवाह की तारीख 13 जनवरी लिखी है। इस कार्ड पर बेहद खास संदेश भी लिखा हुआ है जिसमें लिखा है "ऑनली ब्लेसिंग" इसे स्पेशल लिखा है कि मेहमान गिफ्ट न लेकर आए, केवल आशीर्वाद दें।
खबरों की माने तो आमिर अपनी एक्स पत्नी रीना के साथ ईरा की शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। शादी मुंबई में हो सकती है बताया जा रहा है कि आमिर ग्रेंड वेडिंग करने वाले हैं, जो लोहड़ी के दिन 13 जनवरी शनिवार को होगी। बता दें कि कार्ड पर आमिर खान के साथ रीना दत्त और प्रीतम का नाम लिखा हुआ है।
