Aamir Khan and Fatima Sana Shaikh: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों एक्ट्रेस फातिमा सना शेख संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले काफी समय से दोनों का रिलेशनशिप सुर्खियों में बना हुआ है। बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने रूमर्ड गर्लफ्रेंड फातिमा सना शेख संग पिंक बॉल खेलते नजर आए हैं। अब आमिर खान की बेटी इरा खान ने फातिमा सना शेख संग कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, इन तस्वीरों में आमिर की एक्स वाइफ किरण राव और फातिमा सना शेख दोनों एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। दोनों को एक साथ देखना सोशल मीडिया यूजर्स को नहीं पच रहा है। आइए इन तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।
Aamir Khan and fatima sana Shaikh relationship rumors
लोगों ने बताया आमिर की तीसरी पत्नी
सोशल मीडिया पर आमिर खान की बेटी इरा खान के साथ फातिमा को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और आमिर के परिवार को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘किरण और फातिमा एक साथ चिल कर रहे हैं, भगवान मुझे भी इतना ही अमीर बना दो..’ वही एक और यूजर ने लिखा, ‘लो जी आमिर खान ने अपनी तीसरी पत्नी भी ढूंढ ली है। इरा बेटी तुम्हारी तीसरी मां मिल गई हैं।’ इस फोटोज पर खुद फातिमा ने भी रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हाहाहा... ये विग’
सुर्खियों में आमिर का रिलेशनशिप
बीते कई दिनों से आमिर खान और फातिमा सना शेख का रिलेशनशिप सुर्खियों में बना हुआ था। फिल्म दंगल में बाप-बेटी की किरदार निभाने के बाद से ही दोनों का रिलेशनशिप चर्चा में आया था। जिसके बाद कई मौकों पर वह एक साथ भी नजर आ चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि इरा खान के इस पोस्ट के बाद आमिर और फातिमा के रिश्ते से पर्दा उठ गया है।
