सलमान खान-शाहरुख खान को फिर मिली भाभी, आमिर खान को हुआ गौरी नाम की हसीना से प्यार

Aamir Khan Dating Gauri: आमिर खान को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वो बैंगलोर की किसी हसीना को डेट कर रहे हैं। आमिर ने इस लड़की को परिवारवालों से मिलवा दिया है। ताजा खबर के अनुसार इस लड़की का नाम गौरी है, जिसका बॉलीवुड इंडस्ट्री से कोई रिश्ता नहीं है।

Aamir Khan Dating Gauri: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपने बेटे जुनैद की फिल्म लवयापा प्रमोट करने में बिजी हैं, जिसके साथ उनका थिएट्रिकल डेब्यू होने जा रहा है लेकिन मीडिया में आमिर खान के बेटे जुनैद की मूवी की कम बल्कि उनके नए रिलेशनशिप की ज्यादा बातें हो रही हैं। किरण राव के साथ साल 2021 में तलाक ले चुके आमिर खान इन दिनों बेंगलोर की एक लड़की को डेट कर रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि आमिर खान की इस हसीना में नया प्यार मिला है, जिसके लिए वो काफी सीरियस हैं। आमिर खान ने अपनी नई लवलेडी को घरवालों के साथ भी मिलवा दिया है।

Aamir Khan Relationship

पिंकविला की ताजा खबर के अनुसार, आमिर खान बहुत ही जल्द 60 साल के हो जाएंगे। इस उम्र में उन्हें दोबारा प्यार हुआ है। आमिर खान गौरी नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं, जिसका बॉलीवुड से कोई कनेक्शन नहीं है। आमिर खान ने इस दफा ऐसे इंसान को चुना है, जो दूसरी दुनिया से रिश्ता रखता है और इसका ग्लैमरस वर्ल्ड से रिश्ता नहीं है। आमिर गौरी को परिवार से मिलवा चुके हैं ताकि घरवाले भी उसे एक्सेप्ट कर लें।

End of Feed