Aamir Khan ने परिवार के साथ मिलकर मनाई गणेश चतुर्थी, बेटे आजाद के साथ की गणपति बप्पा की आरती

Aamir Khan Celebrates Ganesh Chaturthi: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में एक्टर अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में आमिर अपने परिवार के साथ है और गणपति बप्पा की आरती कर रहे हैं।

Aamir Khan Celebrates Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सितारों पर भी इस फेस्टिवल का रंग सिर चढ़कर बोल रहा है। सलमान खान से लेकर शिल्पा शेट्टी और आमिर खान तक इन बॉलीवुड स्टार्स की गणेश चतुर्थी मनाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्टर आमिर खान भी अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाते दिख रहे हैं। इन फोटोज में आमिर खान अपने बेटे आजाद के साथ गणपति बप्पा की आरती भी कर रहे हैं।

Aamir Khan Celebrates Ganesh Chaturthi

Aamir Khan Celebrates Ganesh Chaturthi

मुस्लिम होने के बावजूद आमिर खान को इस तरह गणपति बप्पा की पूजा करते हुए देख कर फैंस भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक्टर की इन तस्वीरों को देखकर फैंस कह रहे हैं कि आमिर सभी धर्मों की इज्जत करते हैं। आमिर खान ने अपनी बहन निखत के घर पर गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया है। यहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही, आमिर की इन तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Devara Song Daavudi: Janhvi Kapoor के डांस पर फिदा हुए रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, बोले- 'अप्सरा हो तुम या कोई

End of Feed